प्रधानमंत्री आवास योजना, गोरेलाल को मिली पलही किस्त

सक्ती, 30 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। सरकार की इसी पहल से सक्ती के गांव पलाड़ीकला के रहने वाले 72 साल के गोरेलाल यादव का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा होने जा रहा है। पक्का आवास निर्माण के लिए पहली किस्त प्राप्त होने व निर्माण कार्य शुरू होने से गोरेलाल यादव बहुत ही उत्साहित है l उन्होंने कहा की कच्चे मकान की जगह अब सुन्दर पक्का मकान बनाकर परिवार के साथ सुख शांति से रहूँगा l प्रधानमंत्री आवास योजना सक्ती सहित पूरे प्रदेश में आमजन के मन में एक नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की किरण लेकर आ रही है।
गोरेलाल यादव ने बताया कि उनका मकान मिट्टी और खप्पर का होने के कारण उन्हें बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना, सीलन आना, दीवाल गिर जाना जैसी बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है l उन्होंने बताया की उन्हें एक दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला जिससे उनके मन में पक्के आवास के सपने को लेकर एक नई उम्मीद मिली और उन्होंने पक्के आवास के लिए आवेदन किया और कुछ दिनों बाद उनका आवेदन आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हो गया। जिसकी पहली किस्त उनके खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत 40 हजार की राशि अंतरित किये। गोरेलाल यादव अपने पक्के आवास निर्माण के सपने को पूरा होते देखने के लिए बहुत ही खुश है।