वित्तीय अनियमितता, सरपंच को पद से हटाया गया
बलरामपुर 28 सितम्बर 2024। ग्राम पंचायत पोड़ीखुर्द के सरपंच खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा के विरूद्ध वित्तीय अनियमितता एवम विधि विरुद्ध काम किए जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसके जांच के लिए कलेक्टर के निर्देशन में सयुंक्त दल का गठन किया गया था। जांच दल द्वारा दस्तावेजों का मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की गई। जांच के बाद बात सामने आई की, वित्त योजना अंतर्गत मिट्टी, मुरूमीकरण कार्य और हैंडपंप मरम्मत, सोलर लाईट कार्य में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। उक्त कार्यों का बिना तकनीकि स्वीकृति व बिना प्रशासकीय स्वीकृति व कार्य आदेश तथा बिना मूल्यांकन सत्यापन के भुगतान किया गया है जांच के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम द्वारा सरपंच खीस्त मसीह भेंगरा उर्फ कुंवर भेंगरा, को पद से हटाने का आदेश दिया गया है।
