प्राकृतिक आपदा पीड़ित को 4 लाख की सहायता

बीजापुर 28 सितम्बर 2024। कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक कुरसम रमेश के वारिश कुरसम सरिता को 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।