कृषि महाविद्यालय में सेवा से ही स्वच्छता अभियान
बेमेतरा 28 सितंबर 2024। रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया के छात्रावास में शनिवार को “सेवा से स्वच्छता की ओर” अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. साक्षी बजाज के देख रेख में संपन्न हुआ । इस अभियान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छात्रावास परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। सफाई अभियान के दौरान छात्रों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया और स्वच्छता का महत्व समझाया। इस पहल ने छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको का सकारात्मक सहयोग रहा।
