प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आठ लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 25 सितम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 02 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा केशकाल तहसील के ग्राम सिंगनपुर निवासी अरूण कुमार मण्डावी की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर दादा कार्तिक मण्डावी को एवं बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम गम्हरी निवासी दशरू राम की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी मनबा को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.