सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
नारायणपुर, 23 सितंबर 2024। शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में 21 सितम्बर को जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अखिल मंडल कृत्रिम दांत केंद्र आरती मेडिकल घड़ी चौक नारायणपुर के द्वारा किया गया। जिले से 10 विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर एलण्एलण् धनेलिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक कुमार गुप्ता, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंग्लापारा के प्राचार्य एण् के. स्वर्णकार उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय, द्वतीय स्थान शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंराजी एवं तृतीय स्थान शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी एवं विजेता संस्था को आयोजक डॉ. अखिल मंडल से पुरस्कार के रूप में कप प्रदान किया गया एवं सभी उपस्थित मुख्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री स्वरूप हरि सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक का शुरू से अंतिम तक विशेष योगदान रहा है। श्री महेश कुमार उसेंडी व्याख्याता हिंदी एवं धनंजय साहू व्याख्याता कॉमर्स का रूपरेखा तैयार करने में एवं संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके कारण कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक एवं प्रतिभागियों को भविष्य में और अधिक अच्छे तरह से तैयारी करने की प्रेरणा मिली। अंत में शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गंराजी के प्राचार्य श्री रामलाल देवांगन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
