जनसमस्या निवारण शिविर 20 को

गरियाबंद 19 सितम्बर 2024। जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 20 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में जामगांव सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय हाईस्कूल परिसर जामगांव में आयोजित किया जायेगा।