जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में हुआ भव्य जिला स्तरीय आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

सांसद राधेश्याम राठिया एवं पद्मश्री हलधर नाग हुए शामिल
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 16 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर जिले में जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा, इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करने के उद्देश्य से शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री हलधर नाग, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को मिल रहे लाभ एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने जनजातीय संस्कृति, लोककला, परंपराओं एवं सामाजिक विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जनजातीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली तथा बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सहित उपस्थित गणमान्यजनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जनजातीय समाज के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान को स्मरण करने तथा उनकी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पद्मश्री हलधर नाग की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। जनजातीय समाज की संस्कृति, साहित्य, कला और परंपराओं के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीप्रसाद सुखदेव, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटेल, शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश्वर पटेल, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे एवं श्रीमती केराबाई मनहर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, श्रीमती सहोदरा सिदार, हरिनाथ खुटे, हीरा भैरोनाथ, जय सिंह, पदम लोचन सिदार, रामनाथ सिदार, मुकेश सिदार, प्रकाश अग्रवाल, सतीश शर्मा, जगन्नाथ केशरवानी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गोंड समाज के जिला अध्यक्ष जय सिंह सहित गोंड समाज एवं सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर सिन्हा, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.