आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 नवम्बर 2026/ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में मृतक के आश्रित के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। चारामा निवासी 62 वर्षीय प्रीतराम मरकाम की मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अंकलहिन के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार चारामा द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।