मातर महोत्सव में अशवंत का आत्मीय स्वागत, लोकसंस्कृति की छटा बिखरी
सुकुलबाय में देर रात तक गूंजे गीत-संगीत, आर्केस्ट्रा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महासमुंद। ग्राम सुकुलबाय में पारंपरिक मातर महोत्सव हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू का ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने भव्य स्वागत कर आत्मीय सम्मान किया। ग्रामीणों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत साहू ने सभी के प्रति आभार जताया।
मातर महोत्सव के दौरान गांव में उत्सव और उल्लास की छटा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक इस पर्व में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन के तहत रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों की रंगारंग गीत-संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा कि मातर महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपरा और सामाजिक भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं, बल्कि गांवों में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। गांव, गरीब, किसान और आमजन के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करना उनका संकल्प है। उन्होंने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
