घर के बाहर खड़े वाहन से 80 हजार रुपये के दो रास सूअर चोरी

महासमुंद। शहर में चोरी की वारदात का एक मामला सामने आया है। चोरों ने घर के बाहर खड़े वाहन क्रमांक सीजी-04 पीटी -5999 से दो रास सूअर चोरी कर लिया, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 21 सुभाष नगर निवासी बड़े मुन्ना देववार (50) ने शिकायत दर्ज कराई कि 3 नवंबर की दरमियानी रात उनके घर के बाहर खड़े वाहन से चोरी की वारदात हुई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
प्ररकरण में रितेश यादव, गुज्जर गोपाल, रणवीर फुलरिया, रितेश नेताम, सागर यादव, मनीष कुमार सेन, कार्तिकराम साहू और देव साहू के नाम आरोपियों के रूप में पहचान की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े