तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे चीमा ब्रिक्स के पास यह घटना हुई। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार साहू (46) निवासी वार्ड क्रमांक 5 भाठापारा, उतई जिला दुर्ग की कार क्रमांक सीजी -07 बीपी -1973 को ट्रक क्रमांक सीजी -08 एल-4211 ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में ट्रक चालक शिव प्रसाद के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े