ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर केस

महासमुंद। तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाना एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गया। ट्रैक्टर चालक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक महेंद्र साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस विवरण के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चंडी मंदिर बिरकोनी के पास यह हादसा हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक महेंद्र साहू ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मन्नूलाल
मालेकार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर चोट आने के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े