महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफतार

बलौदा। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम पलसापाली में एक व्यक्ति को महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी नरेश महिलोने (40), पिता गोपालप्रसाद, निवासी ग्राम डुमरडीह थाना सारंगढ़ के कब्जे से 4 हजार एमएल महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 800 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को सुबह 9:48 बजे ग्राम पलसापाली में कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े