विवाहिता लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

बागबाहरा। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। 33 वर्षीय कविता सेन 1 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से कहीं चली गई, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, कविता सेन के पति गजेंद्र सेन, निवासी ग्राम खम्हरिया ने 4 नवंबर को थाना बागबाहरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों को आशंका है कि महिला किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े