21 वर्षीय नीरज घर से लापता, परिजन परेशान
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। ग्राम पाटिया निवासी नीरज कुमार साहू 2 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, युवक के पिता ईश्वर साहू (45) ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 48/26 दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
