नवरात्रि पर अमेरा में सजा संस्कृति का रंगीन मंच, डांस प्रतियोगिता में झूमे ग्रामीण
संगी साथी युवा क्लब के आयोजन में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बढ़ाया उत्साह
बागबाहरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर कोमाखान क्षेत्र के ग्राम अमेरा में भक्ति के साथ कला और संस्कृति का रंग भी देखने को मिला। संगी साथी युवा क्लब अमेरा के तत्वावधान में भव्य डांस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विभिन्न प्रतिभागियों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नवरात्रि के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े युवाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कला, संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्प कुमार साहू, सरपंच प्रीतम चौधरी, प्रदीप यादव, संतोष पटेल, नवनीत नाग, उत्तम राणा, किशोर चतुर्वेदी, रविंद्र राज सिंह, भारत साहू, खूबचंद साहू, पोखन महानंद, चैतराम निषाद, सतीश पटेल, सुंदर साहू, गोकूल साहू, मोहन पटेल, केवल साहू, मीना सिंह पटेल, कुमेश साहू, डमेश्वर ठाकुर, मनोज साहू, सूर्यकुमार पटेल, जगदीश नायक, बाबूलाल साहू, रेवाराम साहू, आशा बंजारा और गोपी नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
