चेन्नई कॉरपोरेशन में डायरेक्टर बने रितेश गोलछा

अशवंत तुषार साहू ने घर पहुंचकर फूल-माला व गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन
महासमुंद। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत चेन्नई कॉरपोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर का दायित्व मिलने पर सीए रितेश गोलछा का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने उनके निवास पहुंचकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने फूल-माला एवं गुलदस्ता भेंट किया।
अशवंत तुषार साहू ने कहा कि रितेश गोलछा को मिली यह जिम्मेदारी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोलछा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग करते हुए नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे तथा जनहित एवं राष्ट्रहित में योगदान देंगे। इस अवसर पर अंकित गोलछा, सुनील पाटिल, सौरभ मालू, लक्की चोपड़ा, मोक्ष गोलछा, जेवरी लाल गोलछा, रानू गोलछा, ईशा गोलछा सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े