रास्ते में बैठे मवेशियों से टकराई बाइक, गिरने से युवक की मौत
महासमुंद। सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल-112 की मदद से तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के बाद तुमगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भोरिंग निवासी मोहन यादव (27) 30 सितंबर को बाइक क्रमांक सीजी 06 डीजी 9853 से पेट्रोल भरवाने की बात कहकर घर से निकला था। समोदा से वापस भोरिंग लौटते समय रात करीब 9.45 बजे भोरिंग पेट्रोल पंप के पहले सड़क पर बैठे मवेशियों से उसकी बाइक टकरा गई।
टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम उसे सीएचसी तुमगांव लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
