स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी बनाए जाने पर अशवंत ने जताया हर्ष

बोले- अनुभव से प्रदेश संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, बूथ स्तर तक संगठन होगा मजबूत
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने हर्ष व्यक्त किया है।
साहू ने कहा कि स्मृति ईरानी का व्यापक राजनीतिक, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक अनुभव छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के अनुभव का लाभ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में मिलेगा। जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को भी विस्तार मिलने की उम्मीद है।
अशवंत तुषार साहू ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा अनुभवी नेताओं को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ता संवाद, बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के अनुभव और सिद्धार्थ शंभू के संगठनात्मक सहयोग से छत्तीसगढ़ भाजपा को मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में काम होगा।

इन्हें भी पढ़े