पीटियाझर में सीसी रोड का भूमिपूजन, वार्डवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

पार्षद निधि से होगा निर्माण, बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत
महासमुंद। नगर के वार्ड क्रमांक 12 पीटियाझर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड पार्षद श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्ष एवं पार्षद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य निर्विघ्न और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण होने की कामना की गई।
सीसी रोड का निर्माण पार्षद निधि मद से स्वीकृत किया गया है। सड़क बनने से वार्डवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। खासकर बारिश के दौरान सड़क पर होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।
विकास कार्यों को प्राथमिकता
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्डवासियों को सीसी रोड की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद का संकल्प है कि महासमुंद का कोई भी वार्ड विकास से वंचित न रहे। सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक गली-मोहल्ले तक पहुंचाना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीटियाझर में सीसी रोड की मांग लंबे समय से थी, जिसे पार्षद निधि के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नगर पालिका सभापति श्रीमती ज्योति रिंकू चंद्राकर, जितेंद्र देव नारायण ध्रुव, पार्षद मुश्ताक खान विक्की, नीरज चंद्राकर, श्रीमती भारती चंद्राकर, राहुल आवड़े, श्रीमती धनेश्वरी सोनवानी, श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े