राजस्व अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी

राजनांदगांव 21 सितम्बर 2026।कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश अनुसार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय घुमका, अतिरिक्त तहसीलदार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ तहसीलदार सोनित मोरिया की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय कुमरदा में किया गया है। इसी तरह जिला राजनांदगांव में पदस्थ तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन की तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदार घुमका राम लखन चौहान की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) व प्रभारी नायब तहसीलदार राजनांदगांव सुश्री दिव्या वैद्य की नवीन पदस्थापना भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय राजनांदगांव में नवीन पदस्थापना की गई है।

इन्हें भी पढ़े