विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन कराने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 सितम्बर 2026/भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2027’ विजन के अनुरूप वर्ष 2025 के ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के रूप में पुनर्गठित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास एवं नीति-निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।
जिला खेल अधिकारी कांकेर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत देश को 10 रीजनल क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश को ‘सेंट्रल भारत हार्टलैंड’ के रूप में शामिल किया गया है, जिसकी थीम ‘ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेज एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट’ निर्धारित की गई है। इस महाअभियान के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 04 लाख युवाओं के पंजीयन एवं क्विज में सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिजिटल क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर नियत की गई है। जिला खेल अधिकारी ने जिले के युवाओं से माई भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़े