कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र
नारायणपुर, 01 सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरज सिंह पत्र माली के पद पर एवं शिक्षा विभाग के लोचन सिंह पात्र शिक्षक पद पर सेवा देने के पश्चात 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए। कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा उन्हें पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की।
कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने सुरज सिंह पात्र एवं लोचन सिंह पात्र को पेंशन राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्ति पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक जितेश देहारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
