स्पोकन इंग्लिश शिक्षक भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी
नारायणपुर, 01 सितंबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के अनुमोदन उपरांत जिला खनिज न्यास निधि मद से जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में इंग्लिश स्पोकन क्लास संचालन हेतु स्पोकन इंग्लिश शिक्षक की भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कार्यालयीन प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 1652/स्पोकन इंग्लिश शिक्षक/2026-27 नारायणपुर, दिनांक 06 जुलाई 2026 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का दस्तावेज परीक्षण समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिए कार्यालयीन पत्र क्रमांक 2686/स्पोकन इंग्लिश शिक्षक भर्ती/2026-27 नारायणपुर, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत प्रकाशित की गई थी। निर्धारित अवधि में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा दावा-आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई।
दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। लिखित परीक्षा की तिथि एवं समय की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला नारायणपुर की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.दंतंलंदचनत.हवअ.पद एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर के सूचना पटल पर देख सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से जिला नारायणपुर की वेबसाइट का अवलोकन करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
