नदी-नालों एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का दिया संदेश

महासमुंद। भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक के विरासत, शिक्षा एवं संचार सेवा प्रभाग, नई दिल्ली एवं महासमुंद अध्याय के तत्वावधान में 30 अगस्त को वनरक्षक प्रशिक्षण केंद्र के व्याख्यान कक्ष में राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। इसमें नगर के 8 विद्यालयों के 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में शिशु संस्कार विद्यालय के मोहित पटेल व ईशभ देवांगन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल की जाह्नवी भार्गव व प्रियंका तम्बोली की टीम द्वितीय तथा शिशु संस्कार केंद्र के लक्ष्य देवांगन व चुड़ामणि यादव की टीम तृतीय रही।
मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव एवं इंटेक के आजीवन सदस्य विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विद्यार्थियों को विरासत संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए वृक्ष, नदी-नालों एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विजेता टीमों को स्मृति चिह्न एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में इंटेक के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े