कोटवारी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद, घर पर पत्थरबाजी

महासमुंद। ग्राम घाटकछार में कोटवारी जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिंघोड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम घाटकछार निवासी प्रमिला बेताल ने शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब 7 बजे कोटवारी जमीन के बंटवारे की बात को लेकर अशोक बेताल और अरुण बेताल एक राय होकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा धक्का देकर खोलने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
इस दौरान प्रमिला के छोटे बेटे प्रमोद बेताल के बाईं कोहनी, घुटने के पास और पेट में चोट आई। शिकायत के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े