वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजयुमो की मशाल रैली

कांग्रेस से 24 घंटे में सार्वजनिक माफी मांगने की मांग, कांग्रेस कार्यालय के बाहर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन
महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में सोमवार को शहर में मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और राष्ट्रीय गीत के सम्मान का संदेश दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का रवैया राष्ट्रीय गीत का अनादर करने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभावना का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कांग्रेस से कथित अपमान के लिए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
वर्मा ने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय गीत, तिरंगे और देश की राष्ट्रभावना के सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिंह, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला मंत्री मनीष बंसल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, भाजयुमो जिला प्रभारी अनु ठेठवार चटर्जी, सह प्रभारी सत्यम चंद्राकर सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।