प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग तिथि जारी

16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक होगी काउन्सलिंग
दंतेवाड़ा, 14 अगस्त 2026। आदिवासी विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् छात्र-छात्राओं को द्वितीय काउन्सलिंग की तिथि 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक काउंसलिंग किया जाएगा।