खेत से सोलर पंप सेट चोरी

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्शा में खेत से सोलर पंप सेट चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ललित राम पटेल (55) ने अपने चारखुटिया मुड़ा स्थित खेत में कृषि सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट लगाया था। 27 जुलाई को अज्ञात चोर पंप सेट चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पर सिंघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े