50 पौवा देशी शराब के साथ युवक पकड़ा गया
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने झलप-बागबाहरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरतोरा में कार्रवाई की गई, जहां हरख राम चौहान (38) के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
