छह किसानों के खेतों से मोटर पंप के केबल चोरी
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में अज्ञात चोरों ने छह किसानों के खेतों में लगे बोर और मोटर पंपों के केबल पार कर दिए। पुलिस के अनुसार किसान हेमकुमार पटेल (40) जब 31 जुलाई की सुबह अपने खेत पहुंचे तो सिंचाई बोर में लगा करीब 70 मीटर केबल गायब मिला। जांच के दौरान पास के खेतों में केसर साहू, हरिराम पटेल, नैना पटेल, अभिमन्यु पटेल और घसिया पटेल के मोटर पंपों से भी 25 से 40 मीटर तक के केबल चोरी होना सामने आया। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
