सीसी रोड की शिकायत करने वाले ग्रामीण से मारपीट

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरापाली में सीसी रोड निर्माण कार्य की शिकायत करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। शिकायतकर्ता के साथ गांव के ही तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार गोपबंधु पटेल ने सीसी रोड निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत की जांच 31 जुलाई को एसडीओ एवं इंजीनियर केशव सुमन द्वारा सरपंच और सचिव की उपस्थिति में की जा रही थी। इसी दौरान गांव के सुरेश पटेल, गौरीशंकर पटेल और मुरलीधर पटेल ने शिकायतकर्ता के साथ विवाद करते हुए मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े