25 लीटर महुआ शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बालसी से केंदूढार की ओर मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बगईजोर पुलिया के आगे घेराबंदी कर बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम दानीराम बंजारा (35), निवासी चकरदा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े