खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम नारायणपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बसना थाना क्षेत्र के केंवटापाली (पोस्ट बरोली) निवासी रामचरण यादव (53) 13 जुलाई को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीए 9994 से दामाद के घर ग्राम सांकरा गए थे। शाम को भतीजी आरती को छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
शाम करीब साढ़े सात बजे एनएच-53 पर ग्राम नारायणपुर के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएस 4795 से टकरा गई। हादसे में रामचरण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 285 एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
