युवक पर धारदार हथियार से हमला
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछरीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम अछरीडीह निवासी सलीम कुर्रे (23) 4 जुलाई की रात अपने दोस्तों दिलेश्वर निषाद, अरुण निषाद और सोमनाथ निषाद के साथ अनुज साहू के मेडिकल स्टोर के पास बैठे थे। इसी दौरान ग्राम बड़गांव निवासी जतिन निषाद अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और सलीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से वार करने पर सलीम के माथे पर चोट आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
