बेटे की तलाश में पहुंचे दंपत्ति से मारपीट

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के छोटे डाभा गांव में बेटे की तलाश में पहुंचे दंपत्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हार्डवेयर व्यवसायी शिवकुमार अग्रवाल 6 जुलाई की सुबह अपनी पत्नी लीलादेवी अग्रवाल के साथ अपने 20 वर्षीय पुत्र कान्हा अग्रवाल की तलाश में यमन साव के घर पहुंचे थे। बेटे के संबंध में पूछताछ करने पर यमन साव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने कड़े से शिवकुमार के माथे पर वार कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची लीलादेवी के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। दंपत्ति की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े