पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता घायल

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के कोदोपाली-बाराडोली मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कर्राभौना निवासी पूरन सिदार अपने दादा मोहनो सिदार के साथ 5 जुलाई को एचएफ डीलक्स बाइक (सीजी 06 जी 0329) से नवागांव जा रहा था। कोदोपाली-बाराडोली के बीच सामने से आ रहे पिकअप वाहन (सीजी 06 एचडी 9663) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरन के पिता बरतराम सिदार की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े