बेलडीह स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्पवर्षा और मिठाई से स्वागत, जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
महासमुंद। पिथौरा विकासखंड के बेलडीह स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पिथौरा की सभापति श्रीमती जयंती धनीराम सिदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बेलडीह की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी अनिरुद्ध दीप ने की। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राजेश प्रधान, लीलेसर के सरपंच विष्णु बंजारा, बोइरलामी के सरपंच घसिया खड़िया सहित धनीराम सिदार, अनिरुद्ध दीप, बीरेंद्र चक्रधारी, नरेंद्र नायक एवं पुनीत खड़िया उपस्थित रहे।
स्कूल प्रभारी टंकेश्वर सिंह ध्रुव एवं संकुल समन्वयक खेमराज पटेल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी बच्चों के नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रमेश पटेल, अभिषेक सिंह, सुखराम ठाकुर, अबराम सोना, धरम ठाकुर, अग्नि कुमार प्रधान, शंभू दयाल चक्रधारी, तिलक चक्रधारी और राकेश सिन्हा सहित संकुल के शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
