पुरानी रंजिश में छोटे भाई की पिटाई, बड़े भाई पर मामला दर्ज

गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगोपथरा में पुरानी रंजिश को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार टोंगोपथरा निवासी नवीन बरिहा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 जून की शाम करीब 7 बजे उसका बड़ा भाई धनीराम बरिहा उसके घर के पास पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी धनीराम बरिहा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े