मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर राजमिस्त्री से मारपीट

900 रुपये देने के बाद शेष राशि को लेकर विवाद, दो लोगों पर आरोप
महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरमाल में बकाया मजदूरी के पैसे मांगने पहुंचे एक राजमिस्त्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को बोईरमाल निवासी नूराधन यादव ने बताया कि वह राजमिस्त्री एवं ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके साथ रूढ़ा निवासी उमेश संवरा भी काम करता है। उमेश के 1100 रुपये बकाया थे, जिन्हें देने के लिए वह 7 जून की दोपहर करीब 1.30 बजे उसके घर गया था।
इस दौरान नूराधन यादव ने उमेश संवरा को 900 रुपये दिए और शेष राशि बाद में देने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उमेश संवरा और उसके साथ मौजूद खिरोद संवरा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े