समय पर खाद-बीज उपलब्ध होने से किसानों में उत्साह, खेती की तैयारियों को मिली गति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रही कृषि आदानों की सुगम उपलब्धता
गरियाबंद, 04 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि समान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की किसान हितैषी नीतियों एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किए जा रहे प्रभावी वितरण के परिणामस्वरूप किसानों को खेती की तैयारियों में सुविधा मिल रही है।
इसी क्रम में खरीफ सीजन की तैयारी के तहत ग्राम पंचायत पाथरमोंहदा के आश्रित ग्राम भिलाई निवासी किसान लोकेश निषाद ने अपनी 2 एकड़ कृषि भूमि के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गरियाबंद से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परमिट कटवाकर 4 बोरी सरना धान बीज, 1 बोरी डीएपी एवं 2 बोरी यूरिया प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आवश्यक खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध हो गया है। जिससे खरीफ फसल की तैयारी सुचारु रूप से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आवश्यक कृषि आदान सहजता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होने पर लोकेश निषाद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और व्यवस्थाओं के कारण किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन आसानी से प्राप्त हो रहे हैं।
