पॉलिटेक्निक कॉलेज में विभिन्न सीटों के लिए काउंसलिंग की तिथियां जारी

गरियाबंद, 04 जून 2026/ जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के लिए 30, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 15 और माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए 30 सीटें इस प्रकार कुल 75 सीटों में प्रवेश के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया का प्रथम चरण 11 जून से 15 जून 2026 और द्वितीय चरण 26 जून से 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। इसी प्रकार संस्था स्तर पर काउंसलिंग 11 जुलाई से 16 जुलाई तक होगी।
काउंसलिंग के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सीजीडीटीई रायपुर डॉट सीजी स्टेट या सीजीडीटीई डॉट एडमिशन या पॉलिटेक्निक गरियाबंद के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अवलोकन कर सकते है।