विकास खंड मोहला अंतर्गत कुम्हली में जन समस्या निवारण शिविर आज
मोहला 2 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 3 जून को जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत कुम्हली में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुम्हली क्लस्टर में कुम्हली, गिधाली, अड़मागोंदी, ककईपार, मटेवा, शेरपार, मुकादाह, मोहभट्ठा, हर्राटोला, कंगलूटोला, गोटाटोला इस तरह 11 ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।
