गुरूर विकासखंड के ग्राम अरकार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 03 जून को

बालोद, 02 जून 2026/राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अरकार में 03 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अरकार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम अरकार, हसदा, भिरई, बोहारा, डोटोपार, कोसागोंदी, पिकरीपार, मोहारा, सनौद, सांगली, ओझागहन, देवकोट, गंगोरीपार, बासीन, अरमरीकला, जेवरतला, भोथली और डांडेसरा के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सागर वर्मा को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत गुरुर के सीईओ उमेश रात्रे और और बीआरसीसी गुरूर चंद्रभान सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े