शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन 15 जून तक

बालोद, 02 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आॅनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, स्टेनो हिंदी, वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं द्विवर्षीय व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर में प्रवेश के लिये 15 जून 2026 तक रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर पंजीयन कर सकते है। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद से भी प्राप्त कर सकते हंै।

इन्हें भी पढ़े