व्यापम द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा 4 जून को
जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 776 अभ्यर्थी होंगे शामिल
गरियाबंद, 02 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा गुरूवार 04 जून 2026 को जिले में प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 3 हजार 776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके लिए परीक्षार्थी को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुँचना होगा ताकि उनका फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। यह परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक होगा अतः मुख्य द्वार 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा हेतु आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। कपड़े हल्के रंग एवं आधे बाह का वर्जित नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षार्थी फुटवियर के रूप में चप्पल पहने, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आना होगा।
