अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 25 मई 2026/भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित “अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन” लिंक के माध्यम से स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।
