सेमर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
तरेकेला मोड़ के पास हादसा, दो साथी भी घायल
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरेकेला मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निर्मल सिदार 18 मई की सुबह लगभग 10:30 बजे अपने साथियों के साथ बाइक स्प्लेंडर प्रो क्रमांक सीजी 06 जी 3267 से ग्राम पिरदा गया हुआ था। वापसी के दौरान शाम करीब 4 बजे ग्राम तरेकेला मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सेमर के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि निर्मल सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठे उसके साथियों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बसना पुलिस ने मामले में धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
