सुनीती को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर, 20 मई 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में गोवर्धन नगर भनपुरी निवासी श्रीमती सुनीती साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।
श्रीमती साहू आलू-प्याज का व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैं किराए के मकान में निवासरत थी, लेकिन अब सुशासन तिहार में मुझे पक्का मकान बनवाने हेतु अनुज्ञा पत्र मिला है। अब मैं अपना पक्का मकान बनवा पाऊंगी, जिससे मैं बहुत खुश हूँ। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।